HomeUttarakhandNainitalरामनगर न्यूज़ : लखनपुर में हुई बैठक में कृषि बिल को मजदूर...

रामनगर न्यूज़ : लखनपुर में हुई बैठक में कृषि बिल को मजदूर विरोधी बताया

रामनगर। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा श्रम एवं कृषि क्षेत्र में पूंजीपतियों, निजी कंपनियों को फायदे पहुंचाने के उद्देश्य से श्रम एवं कृषि क्षेत्र के कानूनों में संशोधन किए जाने के विरोध में कल राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा विरोध स्वरूप तहसील परिसर में धरना एवं ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

लखनपुर में हुई बैठक में केंद्र सरकार के द्वारा श्रम एवं कृषि क्षेत्र के कानूनों में किए गए संशोधनों को किसान एवं मजदूर विरोधी बताया गया तथा मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि कृषि एवं श्रम क्षेत्र में किए गए संशोधनों से मोदी सरकार के चेहरे से नकाब हट गया है मोदी सरकार केवल पूंजीपतियों और अपने कारपोरेट मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए नियम एवं कानूनों में बदलाव किये गए हैं।

बैठक में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी, उत्तराखंड क्रांति दल के इंदर सिंह मनराल, उत्तराखंड यूकेडी डेमोक्रेटिक के पीसी जोशी, पछास के रवि, लालमणि, नीलकमल, कमल व प्रेम आदि थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments