रामनगर : गर्जिया मंदिर दर्शन को आ रहा छोटा हाथी वाहन पलटा, 15 घायल

रामनगर समाचार | यहां गर्जिया रोड पर एक छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। जिसमें यूपी के रामपुर जिले से गर्जिया…

रामनगर समाचार | यहां गर्जिया रोड पर एक छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। जिसमें यूपी के रामपुर जिले से गर्जिया मंदिर दर्शन को आ रहे करीब 15 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने 108 की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि हादसा आगे से आ रहे एक ऑटो को बचाने में हुआ।

कोतवाली अरुण सैनी ने बताया मंगलवार सुबह छोटा हाथी वाहन से यूपी के रामपुर जिले के दड़ियाल से 28 लोग गर्जिया मंदिर दर्शन को आ रहे थे। इस बीच गर्जिया रोड पर सामने से आ रहे एक ऑटो को बचाने के चक्कर में छोटा हाथी वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया।

जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए। जबकि वाहन में सवार बच्चों को चोट नहीं आई है। पुलिस ने सभी घायलों को 108 की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया कि छोटा हाथी में सवार सभी लोग एक ही गांव के ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *