HomeUttarakhandNainitalरामलीला : बजेडी में रावण—अंगद संवाद, सिमलखा में श्रीराम ने खाये शबरी...

रामलीला : बजेडी में रावण—अंगद संवाद, सिमलखा में श्रीराम ने खाये शबरी के झूठे बेर

ADVERTISEMENTSAd
  • पूर्व विधायक संजीव आर्य ने की पात्रों की प्रशंसा
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया अद्भुत

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

बेतालघाट ब्लॉक के बजेडी तथा सिमलखा में रामलीला का मंचन जारी है। सातवें दिवस की लीला में अंगद—रावण संवाद सहित कई आकर्षक लीलाओं का शानदार मंचन हुआ। देर रात तक दर्शक रामलीला आयोजन का आनंद उठाते देखे गये।

सप्तम दिवस की रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजीव आर्य व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनीताल सतीश नैनवाल ने शिरकत की। जहां बजेडी में रामलीला में 7 वें दिन अंगद रावण संवाद का सुन्दर मंचन किया हुआ, वहीं सिमलखा के छठे दिवस शबरी के भगवान श्री राम द्वारा शबरी के झूठे बेर खाने का सुंदर मंचन हुआ। सभी पत्रों ने अपने शानदार अभिनय की बदौलत खूब वाह वाही बटोरी। इस मौके पर पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि भारी आपदा के बाद ग्राम सभाओं में रामलीला का होना एक बहुत बडी बात है। उन्होंने सभी पात्रों की भी जमकर प्रशंसा की।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीस नैनवाल ने कहा कि आज जहां 70 प्रतिशत ग्राम सभाओं में रामलीला का मंचन बंद हो गया है, वहीं बजेडी तथा सिमलखा के लोगों द्वारा लगातार रामलीला करना एक सराहनीय कदम है। इन्ही ग्राम सभाओं द्वारा हमारी संस्कृति को बचाने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, ब्लॉक अध्यक्ष जेडी कत्यूरा, अखिल भण्डारी, ग्राम प्रधान बारगल त्रिभुवन पाठक, मनोज पाण्डेय, पंकज पन्त आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments