HomeUttarakhandAlmoraरामलीला : लक्ष्मण हुए मूर्छित, संजीवनी बूटी ले आये हनुमान

रामलीला : लक्ष्मण हुए मूर्छित, संजीवनी बूटी ले आये हनुमान

मेलगांव में रामलीला महोत्सव की धूम

अल्मोड़ा/दन्यां। सरयू घाटी में स्थित मेलगांव में रामलीला महोत्सव में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। आठवें दिन लक्ष्मण शक्ति और हनुमान का संजीवनी बूटी लाने का सजीव चित्रण किया गया।

मेलगांव में रामलीला महोत्सव

अंगद रावण संवाद के बाद युद्ध तय हो गया। रावण ने मेघनाद को और राम ने लक्ष्मण को लड़ने के लिए भेजा। घनघोर युद्ध के बाद मेघनाद ने शक्ति बाण चला कर लक्ष्मण को बेहोश कर दिया हनुमान पहले लंका से सुषेण वैद्य को लाते हैं। फिर द्रोणांचल पर्वत से संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण को जीवित करते हैं।

राम का अभिनय निशा पांडे, लक्ष्मण करिश्मा पाण्डेय, मेघनाद नीरज जोशी, हनुमान सुरेश पांडे, रावण एलडी जोशी तथा सुषेण वैद्य का अभिनय विद्या जोशी ने किया। पार्श्व गायन पूजा जोशी ने किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष नंदाबल्लभ जोशी, संयोजक दिनेश जोशी, हरीश जोशी, गोपाल जोशी, रमेश चंद्र जोशी, हंसा दत्त पाण्डेय, धर्मानंद जोशी, भीम सिंह बिष्ट, केशर सिंह, तेज सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments