HomeUttarakhandNainitalरामगढ़ : वनाग्नि को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा वन महकमा

रामगढ़ : वनाग्नि को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा वन महकमा

ADVERTISEMENTSAd

👉 थपलिया महरागांव व वन पंचायत सिरसा में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज अंतर्गत आयोजत वन अग्नि गोष्ठी में फायर सीजन शुरू होने से पहले ही जंगलों को आग से बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया। थपलिया महरागांव और वन पंचायत सिरसा में आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों से सहयोग का आह्वान किया गया।

थपलिया महरागांव व वन पंचायत सिरसा में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी
थपलिया महरागांव व वन पंचायत सिरसा में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी

भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज अंतर्गत दिनांक सोमवार को वन पंचायत थपलिया महरागांव में वन आग्नि गोष्ठी का आयोजन सरपंच मोहन सिंह मेहरा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें वन दरोगा मोनिका कोरंगा, राम सिंह कोरंगा कंप्यूटर ऑपरेटर व ग्रामवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जंगलों को आग से बचाने व वनों को अग्नि से सुरक्षा के बारे मे जानकारी दी गई। ग्रामीणों से आग की रोकथाम के लिए अपना सहयोग देने का आग्रह किया गया।

इससे पूर्व भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज अंतर्गत 26 जनवरी को वन पंचायत सिरसा में वन आग्नि सुरक्षा का आयोजन सरपंच आनंद सिंह जीना की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें वन दरोगा सागर सिंह जीना, चंदन सिंह बिष्ट वन दरोगा द्वारा जंगलों को आग से बचाने व वनों को अग्नि से सुरक्षा के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। ग्रामीणों से आग की रोकथाम के लिए अपना सहयोग देने का आग्रह किया गया। बताया गया कि वन अग्नि नियंत्रण हेतु समितियों के गठन की प्रक्रिया भी चल रही है।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments