HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हल्दूचौड़ के रमेश जोशी अध्यक्ष व...

मोटाहल्दू न्यूज : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हल्दूचौड़ के रमेश जोशी अध्यक्ष व विक्की पाठक महामंत्री मनोनीत

ADVERTISEMENTS

हल्दूचौड़। आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ के सभागार में आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की हल्दूचौड़ इकाई के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें जिला अध्यक्ष शवेंद्र बिष्ट व महामंत्री भूपेंद्र रावत के साथ जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
उक्त बैठक में आज संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें सर्वसम्मति से रमेश चंद्र जोशी को पुनः अध्यक्ष वह विक्की पाठक को सर्वसम्मति से महामंत्री मनोनीत किया गया।

जिला अध्यक्ष द्वारा हल्दूचौड़ इकाई के सदस्यों को संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए और नवनिर्वाचित अध्यक्ष वह महामंत्री को जल्द से जल्द कार्यकारिणी का विस्तार करने को कहा गया इस दौरान तमाम पत्रकारों ने समस्याएं प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के समक्ष रखी।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शवेंद्र बिष्ट, आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ प्रमोद बमेठा, भुवन प्रसाद, भुवन गरवाल, रिम्पी बिष्ट, गगन जोशी, गोविंद भट्ट, संजीव सिंह, मुकुल आर्य, हर्ष रावत, शुऐब खान, तारा चन्द्र जोशी, राहुल दरमवाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments