12 नवंबर को सिकुड़ा बैंड तिराहे पार्क में मनायी जायेगी राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि

सिकुड़ा बैंड तिराहे स्थित पार्क में होगा राम सिंह धौनी ट्रस्ट का आयोजन सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा राम सिंह धौनी ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी…

स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी
  • सिकुड़ा बैंड तिराहे स्थित पार्क में होगा राम सिंह धौनी ट्रस्ट का आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राम सिंह धौनी ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी महान देशभक्त स्व. राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि 12 नवम्बर को मनाई जायेगी। इस मौके पर स्व. धौनी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये जायेंगे।

यह जानकारी देते हुए राम सिंह धौनी ट्रस्ट के सचिव भूपेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि 12 नवंबर को प्रातःकाल 8:30 बजे सिकुड़ा बैंड तिराहे में स्थित राम सिंह धौनी पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष एकत्र होकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धांजलि दी जायेगी। उन्होंने आम जन से अपील करी की अधिकाधिक संख्या मे कार्यक्रम स्थल में उपस्थित होकर कर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी को श्रद्धा सुमन अर्पित करें।

उन्होंने बताया कि राम सिंह धौनी का जन्म 1893 ई. को सालम के बिनौला ग्राम के प्रतिष्ठित कृषक परिवार मे हुआ था। बचपन से वह देश सेवा का जज्बा होने के कारण तहसीलदार की नौकरी का प्रस्ताव अस्वीकार कर देश सेवा में लगे रहे। समस्त क्षेत्र, जिसमें कुमाऊं, राजस्थान, नेपाल, मुंबई को अपनी कर्मस्थली बना कर आजादी की अलख जगायी। देश—समाज की सेवा करते हुए 12 नवंबर 1930 को इनका निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *