HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: राम अयोध्या लौटे, राजकाज संभाला

अल्मोड़ा: राम अयोध्या लौटे, राजकाज संभाला

ADVERTISEMENTS

✍️ धारानौला में राज्याभिषेक के साथ रामलीला मंचन संपन्न

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां धारानौला में पिछले 10 दिनों से चली रामलीला का गत रविवार रात राम राज्याभिषेक के मंचन के साथ समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एडवोकेट केवल सती ने भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
धारानौला में रामलीला में विभिन्न पात्रों ने सुंदर अभिनय कर मंचन को यादगार बनाया। राम राज्याभिषेक में कई लोग मौजूद रहे। राम दरबार की परंपरागत तरीके से आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण हुआ। इसके साथ इस रामलीला मंचन का समापन हुआ। इस मौके पर रामलीला कमेटी के मनोज सनवाल, दीप जोशी, भूपाल मनराल, दीपक गुरुरानी, ऋतिक पांडे, कमल तिवारी, राजेंद्र पांडे, कुलोमणि पांडे, हर्षवर्धन कर्नाटक, रमेश मेर, उमाशंकर, अमित भट्ट आदि कई लोग मौजूद रहे। संचालन पंकज भगत व ऋतिक ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments