HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज: रक्षित बने आप के जिला संगठन मंत्री

हल्द्वानी न्यूज: रक्षित बने आप के जिला संगठन मंत्री

हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी में रक्षित वर्मा को जिले में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के जिला समन्वयक समित टिक्कू ने पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान यह ऐलान किया। आप नेता समित टिक्कू ने बताया कि रक्षित का सामाजिक मुददों के लिए संघर्ष काफी पुराना रहा है। सामाजिक कार्यों में ये हमेशा से आगे रहे हैं। रक्षित वर्मा अन्ना हजारे के आन्दोलन से भी जुड़े थे, हल्द्वानी में आम जन मानस में उनकी अच्छी पहचान है। उन्होंने कहा कि रक्षित वर्मा के संगठन मंत्री बनने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार होगा। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के दीप पाण्डे, रमेश काण्डपाल, पुष्कर बिष्ट, श्रीकांत खंडेलवाल, हरीश पांडे, देवेश, प्रथम वाल्मीकि, शबाब खान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments