HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: उमंग व हर्षोल्लास से मनाया भाई—बहन के अटूट प्रेम का...

Almora News: उमंग व हर्षोल्लास से मनाया भाई—बहन के अटूट प्रेम का पर्व ‘रक्षाबंधन’, कर्नाटकखोला में विशेष पूजा अनुष्ठान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/सोमेश्वर

भाई—ब​हन के अटूट प्रेम का पर्व ‘रक्षाबंधन’ आज जिला मुख्यालय समेत पूरे जनपद में उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहिनों ने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा धागा बांधकर सुखी जीवन की कामना की। वहीं भाईयों ने अपनी बहिनों को उपहार दिए। इस मौके पर घर—घर में विविध पकवान बने। इस उपलक्ष्य में कर्नाटकखोला में परंपरागत तरीके से विशेष पूजा अनुष्ठान कर जनेऊ व राखी को प्रतिष्ठित करने का सामूहिक कार्यक्रम हुआ।

आज रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी कर्नाटकखोला अल्मोड़ा के तत्वावधान में पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के मार्गदर्शन में श्रावणी उपाकर्म (रक्षाबंधन) का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रधान पुरोहित डॉ. गिरीश चंद्र जोशी के मार्गदर्शन में पहले सामूहिक रूप से जनेऊ व राखियों को प्रतिष्ठित किया गया। इसके बाद जनेऊ धारण किया गया और राखियां बांधी गईं। यह वर्षों पुरानी परंपरा है।

सोमेश्वर: एकल अभियान विद्यालय सोमेश्वर की महिलाा कार्यकर्ताओं ने थाना सोमेश्वर पहुंच कर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट समेत समस्त पुलिस स्टाफ को रक्षा धागा बांधा और उन्हें मिठाईयां खिलाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments