HomeUttarakhandNainitalHaldwani : राज भवन कूच के दौरान पहले ही रोक लिया, फिर...

Haldwani : राज भवन कूच के दौरान पहले ही रोक लिया, फिर लगा दिये मुकदमे, बोले प्रदेश संयोजक हम सीएम से करेंगे शिकायत

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन की वर्चुअल बैठक में राज भवन कूच करने वाले उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज किये जाने पर कड़ा रोष जाहिर किया है। प्रदेश संयोजक हुकम सिंह कुंवर ने मुख्यमंत्री के समक्ष मामले को रखने की बात कही।

प्रदेश संयोजक हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि 13 जुलाई को राज्य आंदोलन कारी अपनी मांगों के को लेकर राजभवन जा रहे थे। जिनको हाथी बड़कला में रोक दिया था। इसके बावजूद राज्य आंदोलकारी 200 लोगों पर महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाना निंदनीय है। कुंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री 24 जुलाई को खटीमा आ रहे हैं। वह शहीद चौक में राज्य आंदोलनकारियों से भी मिलेंगे।

राज्य आंदोलनकारी मुख्यमंत्री से अन्य मांगों के अलावा मुकदमे वापस लेने की मांग भी रखेंगे। बैठक में कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के मुकदमें वापस नहीं लिए गए तो पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक में राज्य आंदोलनकारी बृजमोहन सिजवाली, भुवन तिवारी, नंद किशोर कपिल, बालम सिंह बिष्ट, अनीता बर्गली, दीवान सिंह बिष्ट, केदार पलडिया, राजेन्द्र खनवाल, बीडी पड़लिया, हरीश पाल, हरेंद्र बिष्ट, देवकी बिष्ट आदि ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments