HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : बारिश ने बिगाड़ा खेल, क्रिकेट ट्राॅयल अब 25 व...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : बारिश ने बिगाड़ा खेल, क्रिकेट ट्राॅयल अब 25 व 26 जुलाई को

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

लगातार हो रही बारिश के चलते Cricket Association of Uttarakhand के दिशा निर्देश पर जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 पुरुष वर्ग की होने वाली ट्राॅयल प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 25 व 26 जुलाई को कराने का निर्णय लिया है।

उक्त जानकारी देते हुए जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया की 3 दिन से लगातार बारिश के होने से जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन द्वारा ट्राॅयल की तिथि बढ़ाते हुए 25 व 26 जुलाई निर्धारित की है। जिले के अंडर-19 वर्ग के सभी खिलाड़ी जो इसमें प्रतिभाग करना चाहता है, वे सफेद किट में सवेरे 8 बजे गड्स एंड ग्लोरी मैदान कमलुवागांजा हल्द्वानी पहुंच कर अपना offline registration भी करवा सकते हैं। अन्य वर्ग अंडर-16, अंडर-23 और ओपन वर्ग के खिलाड़ी वहां पहुंच कर रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। पपनै ने बताया की ट्राॅयल प्रक्रिया में राज्य सरकार की कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments