HomeUttarakhandAlmoraबागेश्वर/अल्मोड़ा: हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, पारा गिरा, सर्दी बढ़ी

बागेश्वर/अल्मोड़ा: हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, पारा गिरा, सर्दी बढ़ी

ADVERTISEMENTSAd

👉 बुधवार को बदला मौसम ने रुख, बारिश के आसार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर/अल्मोड़ा: बुधवार को मौसम ने करवट बदली है। जहां बागेश्वर जिले में हल्की वर्षा शुरू हो गई है और हिमालयी गांवों में अच्छी वर्षा होने की सूचना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्जन के साथ वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने एक फरवरी तक अलर्ट जारी किया है। इधर अल्मोड़ा में धूप—छांव का खेल दिनभर चला। शाम आसमान बादलों से घिर गया और ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

बागेश्वर: बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप खिली और अपहरा्न बाद हिमालयी क्षेत्र में घनघोर बादल छा गए। जिले के विभिन्न भागों में रिमझिम वर्षा हुई। शामा क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की सूचना है। इसके अलावा हिमालयी गांवों में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट आ गई है। यदि अच्छी वर्षा हुई तो ऊंचाई वाले भू-भाग पर हिमपात की संभावना प्रबल है। हालांकि किसान अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, वर्षा के बाद अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी काम के लिए ही छाता लेकर बाजार आदि स्थानों पर पहुंचे। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना बताई गई है।

अल्मोड़ा: जिले में आज मौसम ने करवट बदल ली। सुबह आमतौर पर मौसम रोज की तरह खुला, मगर शनै: शनै: आसमान में बादलों की आवाजाही चलती रही और लोग गुनगुनी धूप का आनंद अन्य दिनों की भांति नहीं ले सके। अपराह्न आसमान बादलों से पट गया और एक बारगी बारिश की बूंदें गिरी। मौसम के बदलते रुख से तापमान में गिरावट आ गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। अब बारिश होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments