HomeBreaking Newsबारिश से उफान में आए बरसाती नाले, चोरगलिया—हल्द्वानी मोटर मार्ग बंद

बारिश से उफान में आए बरसाती नाले, चोरगलिया—हल्द्वानी मोटर मार्ग बंद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते हल्द्वानी में कई जगह जल भराव हो गया है। बरसाती नालों के बहने के चलते चोरगलिया—हल्द्वानी मोटर मार्ग बंद कर दिया गया है।

बारिश से उफान में आए बरसाती नाले, चोरगलिया—हल्द्वानी मोटर मार्ग बंद
बारिश से उफान में आए बरसाती नाले, चोरगलिया—हल्द्वानी मोटर मार्ग बंद
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार चोरगलिया–हल्द्वानी मार्ग पर स्थित शेर नाला और सूर्या नाला में अत्यधिक वर्षा के कारण जल स्तर बढ़ने से मोटर मार्ग बंद किया गया है। यातायात को खेड़ा गौलापार से डायवर्ट कर वाया लालकुआं भेजा जा रहा है।

इधर पुलिस प्रशासन ने सभी यात्रियों से स्थिति सामान्य होने पर यात्रा करने अथवा अन्य मार्गों का उपयोग कर गंतव्य को प्रस्थान करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments