HomeNationalयूपी-बिहार में बारिश-बिजली का कहर, 83 लोगों की मौत; कई राज्यों में...

यूपी-बिहार में बारिश-बिजली का कहर, 83 लोगों की मौत; कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली | देश में मौसम की दोहरी मार जारी है। एक तरफ तेज गर्मी और दूसरी तरफ आंधी-तूफान और बारिश का कहर है। यूपी-बिहार में 10 अप्रैल को आंधी-तूफान के कारण 83 लोगों की मौत हो गई। इसमें 61 मौतें बिहार में और 22 मौतें UP में हुईं।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, असम, मेघालय में 40-50KMPH की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट है। तेज बारिश की भी संभावना रहेगी। उत्तराखंड के चमोली में गुरुवार को बादल फटा था।

देश में भीषण गर्मी भी जारी है। ज्यादातर राज्यों में गुरुवार को दिन का पारा 35°C के पार रहा। राजस्थान के बाड़मेर में सबसे ज्यादा 44.3°C रहा। आज भी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में पारा 35°C पार रहेगा। राजस्थान-गुजरात में 40-43°C तक जा सकता है। दिल्ली में भी पारा 40°C के करीब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ, पश्चिमी UP, हरियाणा, पंजाब, पूरे दिल्ली-NCR में लू चलेगी। एमपी के 30 जिलों में लू का अलर्ट है। दक्षिणी राज्यों में लू का ऑरेंज अलर्ट है।

होने वाले दामाद संग भागी सास, 16 अप्रैल को होनी थी बेटी की शादी

अगले दो दिन के मौसम का हाल…

12 अप्रैल
>> गर्मी और लू: उत्तर-पश्चिम भारत (राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश) में तापमान 40-45 डिग्री तक रहेगा, लू का जोर बना रहेगा। दिल्ली-NCR में 38-40 डिग्री के साथ हल्की लू संभव।
>> बारिश: हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश। पूर्वोत्तर (असम, मेघालय) और दक्षिण (केरल, तमिलनाडु) में भी बारिश की संभावना।
>> तूफान: उत्तर-पश्चिम में 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान, खासकर राजस्थान, हरियाणा, और पंजाब में।
>> बिजली: हिमाचल, उत्तराखंड, और पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड) में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट।

13 अप्रैल

>> गर्मी और लू: गर्मी का असर कम होगा, राजस्थान-गुजरात में पारा 42-43 डिग्री तक, लेकिन लू की तीव्रता घटेगी। दिल्ली में 37-39 डिग्री।
>> बारिश: उत्तर-पश्चिम (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली) में हल्की बारिश से राहत। दक्षिण और पूर्वोत्तर में मध्यम से भारी बारिश जारी।
>> तूफान: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में 30-40 किमी/घंटा की हवाओं के साथ तूफान। मध्य भारत में हल्की आंधी संभव।
>> बिजली: उत्तराखंड, बिहार, और ओडिशा में बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम में बदलाव आया। राजस्थान में तेज धूलभरी आंधी और बारिश से तापमान में कमी आई है। राजस्थान के 15 शहरों में पारा 42 डिग्री से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा बाड़मेर में 44.3 डिग्री रहा है। गुजरात के 4 शहरों में पारा 42 डिग्री के पार रहा। अहमदाबाद में 43.3, अमरेली में 42.8, गांधीनगर में 43.2 और राजकोट में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में गुरुवार शाम को दिल्ली समेत एनसीआर में धूल भरी आंधी चली। रोहिणी में हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments