HomeBreaking Newsउत्तराखंड : तो क्या पाकिस्तानी गर्म हवाएं बिगाड़ रही मौसम का खेल...

उत्तराखंड : तो क्या पाकिस्तानी गर्म हवाएं बिगाड़ रही मौसम का खेल ! एक तरफ आया बारिश का अलर्ट, वहीं पहाड़ों में भीषण गर्मी—चटख धूप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

देहरादून। आखिर उत्तराखंड में मानसून कहां गुम हो गया है। मौसम विभाग बार—बार क्या सोच कर बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है, यह भी समझ से परे हैं। अगर हम मौसम विज्ञानियों की बात पर यकीन करें तो बताया जा रहा है कि सारा खेल पाकिस्तानी हवाओं का है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

यानी पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए नई दिल्ली और उत्तराखंड में आ रही गर्म हवाओं ने मौसम का पूरा मिजाज बदल कर रख दिया है। अलबत्ता बीते दिवस देहरादून तो बारिश हुई, लेकिन अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी इससे अछूते रहे। आज भी पहाड़ों में गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। अल्मोड़ा में शाम के समय बादल घिरे, लेकिन तेज हवाओं ने उन्हें अपने साथ गायब कर दिया।

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : प्रदेश के नए सीएम के रूप में पुष्कर सिंह धामी का नाम लगभग तय

हालांकि आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। खास तौर पर देहरादून, नैनीताल व पिथौरागढ़ में बारिश की सम्भावना जताई गई है। अब बाकी पर्वतीय जनपदों में क्या होगा इस बारे में स्पष्ट रूप से तो कुछ बताया नही गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसी सप्ताह मानसून जोर पकड़ेगा।

बिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री की दौड़ में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का नाम सबसे आगे, कभी भी बदल सकता है राजनैतिक समीकरण, आज शाम तक हो जायेगा फैसला

अलबत्ता जरूरत है कि मौसम विभाग अब कुछ सटीक जानकारी मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाये। बार—बार बारिश का पूर्वानुमान गलत बैठने से आम जनता का विश्वास विभागीय पर्वानुमानों से खो सकता है।

“न तो मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज”- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, आज की विधायक दल की बैठक में होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

हालांकि समाचार लिखे जाने तक कई क्षेत्रों में बादल घिरने की सूचना है, लेकिन साथ ही चल रही तेज हवाओं के बीच बादल फिर से छंट जाने की आशंका भी जताई जा रही है। यदि आकाश में बादल घिरने के साथ ही आंधी—तूफान आता है तो बारिश की सम्भावना शून्य हो सकती है।

रानीखेत : पैत्रक गांव सरना पहुंचा शहीद बृजेश सिंह रौतेला का पार्थिव शरीर, खेराड़ेश्वर महादेव में सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि, सैकड़ों नम आंखों ने दी विदाई

अन्य खबरें

उत्तराखंड : तो क्या पाकिस्तानी गर्म हवाएं बिगाड़ रही मौसम का खेल ! एक तरफ आया बारिश का अलर्ट, वहीं पहाड़ों में भीषण गर्मी—चटख धूप

ब्रेकिंग न्यूज : मां से बोला अख़बार बांटने जा रहा हूं और फांसी के फंदे पर झूल गया किशोर, हल्दूचौड़ में हाईस्कूल छात्र ने किया सुसाइड

उत्तराखंड बड़ी खबर : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंपा इस्तीफा

यात्रियों को सुविधा : काठगोदाम से कानपुर के लिए चलने जा रही ये विशेष ट्रेन

अल्मोड़ा : आपस में भिड़े आप और एनएसयूआई नेता, जमकर चले लात—घूंसे, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments