HomeNationalरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया ओड़िशा में रेल दुर्घटना का कारण

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया ओड़िशा में रेल दुर्घटना का कारण

ADVERTISEMENTS

भुवनेश्वर | रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ओड़िशा के बहानागा में रेल दुर्घटना इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में बदलाव के कारण हुई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

वैष्णव ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि दुर्घटना के कारण और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि रेल हादसे की जांच पूरी हो चुकी है और रेल सुरक्षा आयोग जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। रेल मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट में 288 नहीं, 275 मौतें

ओडिशा के बालासोर में दो जून को हुए रेल हादसे में 288 नहीं, 275 लोगों की मौत हुई है। इस बात की जानकारी ओडिशा चीफ सेक्रेटरी प्रदीप जेना ने रविवार को दी। जेना ने बताया, कुछ शव दो बार गिन लिए गए थे। हादसे में 1100 से ज्यादा लोग घायल हैं।

रेल मंत्री ने कवच सिस्टम की गैरमौजूदगी को हादसे का कारण नहीं माना है। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट का इससे लेना-देना नहीं है। रेल मंत्री ने दावा किया कि बुधवार तक काम पूरा कर लेंगे और ट्रेन चलनी शुरू हो जाएंगी।

रेलवे बोर्ड ने कहा कि सिग्नल के साथ समस्या थी। कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेनों से टकराई थी, तब उसकी 128 किमी/घंटा थी।

PM मोदी घटनास्थल पर घायलों से मिले, अमेरिकी राष्ट्रपति ने शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम करीब 4 बजे घटनास्थल पहुंचे। वे अस्पताल में घायलों से भी मिले। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का जो भी दोषी है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हम इस घटना से सबक लेंगे और व्यवस्था को सुधारेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हादसे को लेकर शोक जताया है। व्हाइट हाउस ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा- हमारी संवेदनाएं हादसे के पीड़ितों के साथ हैं।

उत्तराखंड : मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, अमर्यादित कपड़ों में न आने की अपील

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments