HomeBreaking Newsकोरोना ब्रेकिंग : दिल्ली और मुंबई के बीच रेल व फ्लाइट हो...

कोरोना ब्रेकिंग : दिल्ली और मुंबई के बीच रेल व फ्लाइट हो सकती हैं बंद

ADVERTISEMENTS

मुंबई। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली और मुंबई के बीच ट्रेन के साथ फ्लाइट सेवा को बंद किया जा सकता है। थोड़ी देर में आदेश जारी किया जा सकता है। दिल्ली में कोरोना के बेकाबू रफ्तार को देखते हुए यह फैसला लिया जा सकता है।

उधर, मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अहम बैठक हो रही है। बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और गृह विभाग के अफसर मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर तीन बजे अधिकारियों से चर्चा करेंगे। बैठक में बाजार के समय या रात के लॉकडाउन को लेकर फैसला लिया जा सकता है। सभा व समारोहों में लोगों की भीड़ को लेकर भी निर्णय हो सकता है।

नोएडा बॉर्डर की तर्ज पर दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर भी रैंडम कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इसकी शुरुआत आज दोपहर 2 बजे होगी। हरियाणा के डीजी हेल्थ ने कल फरीदाबाद का दौरा किया और बॉर्डर पर रैंडम सैंपलिंग कराने का आदेश दिया है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि रैंडम सैंपलिंग के जरिए कोरोना के प्रसार को काफी हद तक रोका जा सकता है।

सिंध नदी में मिली सकरमाउथ कैटफिश मांसाहारी मछली, गंगा में देखा गया था इससे पहले, वैज्ञानिकों ने जताया खतरा

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments