HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: बाजारों में पड़ा छापा, पांच नमूने भरे, दीपावली में मिलावटखोरों...

Bageshwar Breaking: बाजारों में पड़ा छापा, पांच नमूने भरे, दीपावली में मिलावटखोरों पर नकेल

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने बागेश्वर और कपकोट के बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा जाएगा। दीपावली से पूर्व मिलावटखोरी करने वालों पर नकेल कस दी है और व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

अल्मोड़ा जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभय कुमार को बागेश्वर जिले का भी कार्यभार है। उनकी टीम ने शनिवार को कपकोट बाजार में रुख किया। वहां खाद्य तेल और सोहन पापड़ी के नमूने लिए। इसके अलावा व्यापारियों को सख्त हिदायत भी दी। कहा कि मिलावटी खाद्य बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। टीम दोपहर बाद जिला मुख्यालय के बाजार पहुंची। यहां रसगुल्ला, बर्फी और सरसों के तेल के सैंपल लिए।

डॉ. अभय ने बताया कि दीपावली पर्व पर मिलावटखोरों पर नकेल कस दी गई है। बांसी, ओवरडेट और मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पांच नमूने लिए गए हैं उन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा जा रहा है। मिलावट आदि पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। जिसकी सुनवाई जिलाधिकारी करेंगे। टीम में कानूनगो किशन गोस्वामी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments