HomeBreaking Newsहल्द्वानी : राहुल सिंह ने पास की SSC CGL परीक्षा, बने जीएसटी...

हल्द्वानी : राहुल सिंह ने पास की SSC CGL परीक्षा, बने जीएसटी इंस्पेक्टर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर। हल्द्वानी के राहुल सिंह SSC CGL परीक्षा पास कर जीएसटी इंस्पेक्टर बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर तमाम लोग उन्हें व उनके परिजनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उल्लेखनीय है कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2024 राहुल सिंह ने पास कर ली है। जिसके बाद अब वे जीएसटी इंस्पेक्टर बन गए हैं।

राहुल यहां फतेहपुर हल्द्वानी निवासी आनंद सिंह रौतेला के पुत्र हैं। उन्होंने पूरे ढ़ाई साल कठिन परीश्रम और संघर्ष करके यह मुकाम हासिल किया है।

राहुल सिंह का शैक्षिक सफर

सीजीएल परीक्षा पास करने वाले होनहार राहुल ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट ‘द हेरिटेज स्कूल’ लामाचौड़ हल्द्वानी से किया। हाईस्कूल 2016 तथा इंटर (PCM) 2018 में किया। BSc (PCM में) उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से की।

दस से बारह घंटे की नियमित पढ़ाई

राहुल सिंह ने बताया कि उक्त परीक्षा पास करने के लिए वह नियमित रूप से सुबह 08 बजे से लाइब्रेरी जाकर पढ़ाई किया करते थे। रोजाना 10 से 12 घंटे की नियमित प​ढ़ाई ने ही उन्हें सफलता दिलाई।

राहुल के परिवार में उनके पिता आनंद सिंह रौतेला, जो एक पूर्व सैनिक हैं और वर्ष 2010 में 17 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए, अब किसान हैं। उनकी माता कमला रौतेला एक गृहिणी हैं, जबकि छोटे भाई नीरज सिंह कॉरपोरेट क्षेत्र में कार्यरत हैं।

राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व मित्रों को दिया है। उनका कहना है कि कठिन समय में दोस्तों ने हौसला रखने में काफी मदद की। विशेष धन्यवाद के रूप में राहुल ने अपने प्रिय मित्रों भूमिका, मोहित, रौनक, कमलेश, कमल और अंकुर का नाम लिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments