HomeUttarakhandAlmoraशुभकामनाएं : राहुल सिजवाली ने IIT JAM में ऑल इंडिया लेवल पर...

शुभकामनाएं : राहुल सिजवाली ने IIT JAM में ऑल इंडिया लेवल पर पाई 95वीं रेंक, अल्मोड़ा का बढ़ाया गौरव

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर के चीनाखान निवासी व मूल रूप से ग्राम खेरदा के राहुल सिजवाली ने आईआईटी जैम (IIT JAM) की परीक्षा में ऑल इंडिया में 95 वीं रेंक हासिल कर अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है। राहुल के पिता दिनेश सिजवाली भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता दीपा सिजवाली एक निजि विद्यालय में अध्यापिका हैं। राहुल ने अपनी प्रारम्भिक व सेकेंडरी शिक्षा अल्मोड़ा से प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके तमाम परिजनों व गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जिसे संक्षिप्त में आईआईटी के नाम से जाना जाता है, के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जैम परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसमें ऑल इंडिया लेवल ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम होता है। इस परीक्षा का आयोजन एमएससी, संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु किया जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments