HomeDelhiलोकसभा से राहुल गांधी का निष्कासन चौंकाने वाला : अरविंद केजरीवाल

लोकसभा से राहुल गांधी का निष्कासन चौंकाने वाला : अरविंद केजरीवाल

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मौजूदा समय में देश बहुत कठिन दौर से गुज़र रहा है और लोकसभा से राहुल गांधी का निष्कासन बेहद चौंकाने वाला है।

केजरीवाल ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘ राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया है। जिस तरह से उन्हें मानहानि केस में फंसाकर अधिकतम सजा दी गई और 24 घंटे के अंदर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई, यह हमारे देश के लिए बहुत चिंतनीय विषय है। हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन जो फैसला आया, हम उसका समर्थन नहीं करते। जिस तरह से उनकी सदस्यता रद्द की गई है, वह एक कायराना हरकत है। यह एक डरी हुई सरकार की निशानी है।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

उन्होंने कहा कि आजकल देश के अंदर जो चल रहा है, वह देश के लिए बहुत खतरनाक है। ये पूरे देश में एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि देश में केवल एक ही पार्टी बचे। देश में वन नेशन, वन पार्टी हो और सारी पार्टियों को खत्म कर लिया जाए। इसी को तानाशाही कहते हैं।

उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह भारत हम सबका है। भारत 130 करोड़ लोगों का है। हम सबने मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। भारत को आजाद कराने के लिए हमारे पुरखों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही वर्तमान सरकार का स्वरूप अंग्रेजों की सरकार से भी बहुत ज्यादा खौफनाक और खतरनाक है।

अब देश के लोगों को सामने आना पड़ेगा। लोगों को सामने आकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ेगी। अगर हमें भारत को बचाना है, तो देश के 130 करोड़ लोगों को एक-साथ इकट्ठे होकर इस लड़ाई में शामिल होना पड़ेगा। सरकार किसी की बनें। कल को सरकार चाहे जिस पार्टी की बनें, यह जरूरी नहीं है। मगर जिस तरह से जनतंत्र के ऊपर हमला किया जा रहा है, वह सही नहीं है।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments