HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा विधानसभा : मान गये भाजपा से रूठे रघुनाथ और लटवाल, कार्यकर्ताओं...

अल्मोड़ा विधानसभा : मान गये भाजपा से रूठे रघुनाथ और लटवाल, कार्यकर्ताओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आखिरकार अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के बाद अब भाजपा की बगावत भी शांत हो गई है। भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा बागी तेवर दिखा रहे पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान व डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल को मनाने में सफल हो गये हैं।

निश्चित रूप से अल्मोड़ा विधानसभा सीट से भाजपा के लिए यह एक सुखद सूचना है कि अब काफी मान-मनोव्वल के बाद अल्मोड़ा विधायक और डिप्टी स्पीकर रधुनाथ सिंह चौहान की नाराजगी दूर हो गयी है। ज्ञात रहे कि गत दिनों टिकट कटने से नाराज अल्मोड़ा विधायक रधुनाथ सिंह चौहान और डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल ने बगावत कर दी थी, किंतु अब अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा के पक्ष में प्रचार करने का ऐलान किया है।

उत्तराखंड चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी ने प्रेस वार्ता कर मोदी और धामी के नेतृत्व में एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात कही। लॉकेट चटर्जी ने कहा कि अल्मोड़ा में पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर भाजपा को जीत दिलाने का काम करेंगे। वहीं डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने खुद को बीजेपी का समर्पित कार्यकर्ता बताया। ज्ञात रहे कि गत दिवस ही भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने टिकट नहीं मिलने से नाराज रघुनाथ चौहान को मनाने की बात कही थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments