जैंती/अल्मोड़ा। राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती में हुए एक विशेष कार्यक्रम में कोविड -19 से बचने के उपायों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि विश्व महामारी से जहां पूरा देश प्रभावित हो रहा है, वहीं भारत में भी दिन—प्रतिदिन कोविड 19 फैलते जा रहा है। यही कारण है कि इससे बचने के उपायों को जानने के लिए जैंती महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र जैंती के डाक्टर कविता हर्ष ने सभी को कोविड -19 से कैसे अपने व अपने समाज को बचाया जा सकता है, इस पर पूर्ण जानकारी दी। उन्होने बताया कि हमें मास्क और एक दूसरे से दो गज की दूरी बनानी बहुत जरूरी है। रोज सुबह—शाम गर्म किया हुआ पानी पीना चाहिए। साथ ही हाथों को साबुन से समय-समय पर धोना चाहिए जिससे कीटाणु हमारे करीब न आ सकें। इस अवसर पर प्राचार्य नर सिंह बिष्ट सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे।
रा. महाविद्यालय जैंती में कोविड—19 को लेकर गोष्ठी, डॉ. कविता हर्ष ने दी उपयोगी जानकारी
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

