HomeInternationalनहीं रहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, 96 साल की उम्र में हुआ निधन

नहीं रहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, 96 साल की उम्र में हुआ निधन

ADVERTISEMENTS

लंदन| ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। वह 96 साल की थीं। बकिंघम पैलेस ने गुरुवार देर रात उनके निधन की घोषणा की। शाही परिवार ने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर कहा, “महारानी का आज दोपहर बाल्मोरल में निधन हो गया।”

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 1952 में सिंहासन आसीन हुयी थीं। वर्ष 2015 में वह ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी बनीं। उन्होंने महारानी विक्टोरिया के रिकॉर्ड को तोड़ा था, जिन्होंने 1837 और 1901 के बीच शासन किया था। विश्वभर के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने बिटेन की महारानी एलिजाबेथ ‘द्वितीय’ को श्रद्धांजलि दी है।

दुनिया भर के नेताओं ने महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) के निधन पर किया शोक व्यक्त

बीबीसी के अनुसार इन नेताओं ने उनके कर्तव्य की गहरी भावना और उनके लचीलेपन के साथ ही साथ उनकी हास्य और दया की भावना का सम्मान किया है। सात दशकों तक सम्राट के रूप में ब्रिटिश रानी असाधारण परिवर्तन के दौर से गुजरी और यह उनको दी अनेक श्रद्धांजलियों में परिलक्षित हुआ है।

फ्रांस के इमैनुएल मैक्रों ने “एक दयालु रानी” को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और उन्हें “फ्रांस की मित्र” करार दिया। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि महारानी ने “शानदार, शान और एक अथक कार्य नैतिकता द्वारा परिभाषित शासन” के साथ “दुनिया को मोहित” किया था। कई मौकों पर महारानी से मुलाकात करने वाले श्री ओबामा ने एक बयान में कहा , “बार-बार, हम उनकी गर्मजोशी से प्रभावित हुए, जिस तरह से उन्होंने लोगों को आराम दिया और कैसे उन्होंने अपने हास्य और आकर्षण को बड़ा सहज और परिस्थितियों के अनुसार ढाला।”

उन्होंने कहा, उन्होंने अपने जीवन काल में “समृद्धि और ठहराव” के साथ साथ – चंद्रमा पर उतरने से लेकर बर्लिन की दीवार के गिरने तक” का दौर देखा।

वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन – जो पहली बार 40 साल पहले महारानी से मिले थे उन्हें “एक सम्राट से अधिक बताया और कहा कि उन्होंने एक युग को परिभाषित किया” है। राष्ट्रपति के रूप में ब्रिटेन की अपनी 2021 में यात्रा को याद करते हुए श्री बिडेन ने कहा, “उन्होंने अपनी बुद्धि से हमें मंत्रमुग्ध कर दिया, अपनी दया से हमें प्रभावित किया, और उदारता से हमारे साथ अपनी बुद्धि साझा की”। महारानी एलिजाबेथ ‘द्वितीय’ ने अपने शासनकाल के दौरान 13 अमेरिकी राष्ट्रपतियों से मुलाकात की, जिसमें डोनाल्ड ट्रम्प भी शामिल हैं।” उन्होंने कहा कि वह महारानी की उदार मित्रता, महान ज्ञान और हास्य की अद्भुत भावना को कभी नहीं भूलेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से दुनिया ने एक महान शख्सियत खो दी है। उन्होंने सात दशकों से अधिक समय तक अपने देश को चलाया और लोगों की सेवा की। मैं ब्रिटेन के लोगों के दुख को साझा करती हूं और उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।”

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मेरी संवेदनाएं ब्रिटेन के लोगों के साथ है। उन्होंने कहा, “महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन बहुत आहत हूं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज शासक के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व दिया। सार्वजनिक जीवन में उनकी गरिमा और शालीनता से लोगों को सीखना चाहिए। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।”

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments