HomeUttarakhandAlmoraक्वारब : यहां से सुरक्षित घर वापसी की कोई गारंटी नहीं है

क्वारब : यहां से सुरक्षित घर वापसी की कोई गारंटी नहीं है

ADVERTISEMENTS

जनता की नियति बनी रोज जाम का झाम झेलना

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अगर आप अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब पुल से होकर गुजरते हैं तो यकीन मानिये कि आपको काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। यहां बिन बारिश के ही टूट रहे पहाड़ शासन—प्रशासन में बैठे हुक्मरानों, नेतागणों व संबंधित विभागों की कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है। सबसे अहम बात तो यह है कि यहां रोज लग रहे जाम के बीच आपके सुरक्षित घर वापसी की कोई गारंटी नहीं है, क्योंकि व्यवस्था पूरी राम भरोसे चल रही है।

उल्लेखनीय है कि नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र क्वारब में जो कुछ हो रहा है कि वह एक गंभीर खतरे की घंटी है। यहां एक ओर सड़क टूट रही है तो दूसरी ओर पहाड़ से रोज मलबा गिर रहा है। ​जिस कारण यहां बार—बार जाम लग रहा है। दिक्कत यह है कि जाम अकसर उसी पहाड़ के नीचे लग रहा है, जहां से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।

इन हालातों में जरूरत थी कि प्राथमिकता के आधार पर खतरे का सबब बने पहाड़ को रोकने के लिए तत्काल उच्च तकनीक पर कार्य हो। जब तक मार्ग खतरा रहित न हो जाये यहां आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाये, लेकिन इसके विपरीत शासन—प्रशासन द्वारा बेहद सुस्त रवैया अपनाया जा रहा है। बार—बार मलबा गिरने पर उसे साफ कर कर्तव्य की इतिश्री कर दी जाती है। नागरिकों का कहना है कि जाम के झाम से निपटने के लिए यहां स्थाई रूप से पुलिस कर्मियों की यहां तैनाती होनी चाहिए, लेकिन यहां कोई भी कर्मी अकसर मौजूद नहीं रहता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments