HomeUttarakhandAlmoraक्वारब : बड़े यात्री वाहन नहीं चलने से गरीब की जेब पर...

क्वारब : बड़े यात्री वाहन नहीं चलने से गरीब की जेब पर बढ़ रहा बोझ

ADVERTISEMENTS

आम जनता हलकलान, यात्रा हुई महंगी

— अनूप सिंह जीना —

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे स्थित क्वारब डेंजर जोन से बड़े वाहनों के बीते सात दिन से नहीं चलने से आम जनता की भारी फजीहत हो रही है। यात्री या तो छोटे वाहनों में मनमाना किराया दे यात्रा कर रहे हैं अथवा लंबे रूट से गुजरने को विवश हैं। इन हालातों में गरीबी की जेब पर अतिरिक्त किराये का बोझ बढ़ गया है।

क्वारब : बड़े यात्री वाहन नहीं चलने से गरीब की जेब पर बढ़ रहा बोझ
क्वारब : बड़े यात्री वाहन नहीं चलने से गरीब की जेब पर बढ़ रहा बोझ

उल्लेखनीय है कि क्वारब पुल के पास लगातार पहाड़ दरकने से आपदा के से हालात पैदा हो गए हैं। संभावित खतरे को देखते हुए 25 नवंबर तक के लिए सभी प्रकार के वाहनों का रात्रिकालीन संचालन इस रूट से बंद है। वहीं, सुबह के समय यहां से केवल छोटे वाहन गुजर रहे हैं, जबकि यात्री बसों को इस रूट से आने की इजाजत नहीं मिली है। जिस कारण बसें लंबे रूट से गुजर रही हैं। ​जिसका किराया भाड़ा पहाड़ को आने—जाने वाले यात्रियों की जेब पर ही भारी पड़ रहा है।

ज्ञात रहे कि गत 18 नवंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने अधिकारियों की टीम के साथ क्वारब का दौरा किया और डेंजर जोन पर हालात देखे थे। इसके साथ ही उन्होंने वैकल्पिक मार्ग की तलाश के लिए स्थलीय निरीक्षण भी किया। तय किया गया है कि क्वारब की समस्या के स्थाई समाधान के लिए पहले नदी की ओर से अतिरिक्त लेन बनेगी, इसके लिए 16 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है। साथ ही धंसकर दरक रही पहाड़ी के समाधान के लिए पृथक से योजना बन रही है।

समस्या पर प्रशासन का ध्यान क्यों नहीं !

इधर इस मामले में नैनीपुल निवासी मिंटू जीना व खीम सिंह जीना ने कहा कि बड़े यात्री वाहन नहीं चलने से आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। छोटे टैक्सी वाहन मौके का फायदा उठा मनमाने दाम वसूल रहे हैं और इस समस्या पर प्रशासन का भी ध्यान नहीं है। हालांकि कई बारात की गाड़ियां यहां से अपने रिस्क पर गुजरते देखी गई हैं, लेकिन यदि कोई हादसा हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, यह स्पष्ट नहीं है।वहीं सड़क पर से बह रहे पानी के लिए एनएच विभाग ने सड़क काट कर निकासी नीचे की ओर कर दी है। हालांकि इससे यहां से गुजरने से दिक्कत हो रही है। इन सबके अलावा होटल व्यवसासियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments