HomeUttarakhandAlmoraक्वारब डेंजर जोन : नदी के लेवल से शुरू होगा सड़क निर्माण...

क्वारब डेंजर जोन : नदी के लेवल से शुरू होगा सड़क निर्माण का कार्य

📌 सड़क में आई बड़ी दरार, दो घंटे तक लग गया जाम

— अनूप सिंह जीना —

ADVERTISEMENTSAd Ad

क्वारब डेंजर जोन में आज बृहस्पतिवार को पहाड़ से मलबा आने व सड़क में दरार आने के बाद पुन: दो घंटे का जाम लग गया। जिससे यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। वहीं अच्छी खबर यह है कि धंस रही सड़क को दुरुस्त करने के लिए नदी से दीवाल देने का कार्य टी.एच.डी.सी. को सौंप दिया गया है।

उल्लेखनीय है अल्मोड़ा—हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर क्वारब में लगातार पहाड़ दरक रहे हैं। गत दिनों निरीक्षण के बाद भू—वैज्ञानिकों ने शासन को रिपोर्ट सौंपी थी। जिसमें दावा किया गया था कि क्वारब के यह पहाड़ गत 14 सालों से दरक रहे हैं। हालांकि, यह रिपोर्ट जन सामान्य के गले नहीं उतरी। आम जन का कहना है कि हाल के वर्षों में आई आपदा, क्वारब में नए पुल का निर्माण के बाद यह हालात पैदा हुए हैं। इसके पीछे निहित लापरवाही पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

सुबह फिर गिरे पहाड़ से पत्थर

वहीं, आज बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजे क्वारब डेंजर जोन में पहाड़ से मलबा आने के बाद पड़ी सड़क पर दरार के चलते ट्रेफिक लगभग दो घंटे रोकना पड़ा। यह जाम चौंसली व नीचे चोपड़ तक लग गया था। इस दौरान मौके पर तैनात जेसीबी द्वारा तत्काल दरारों को भरा गया। जिसके बाद सुबह 8 बजे जाम खुल पाया।

सड़क को दुरुस्त किया जायेगा : अधिशासी अभियंता

इधर अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग रानीखेत ने सीएनई संवाददाता को बताया कि टी.एच.डी.सी. कंपनी द्वारा नदी से दीवार देते हुए धंसी सड़क को दुरुस्त किया जायेगा। यह निर्माण व रखरखाव कार्य अतिशीघ्र प्रारम्भ होगा। जो कि एक दीर्घकालिक योजना है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments