HomeUttarakhandAlmoraआपदा नही अवसर है, सावन के इस पवित्र माह लोधिया प्रवेश द्वार...

आपदा नही अवसर है, सावन के इस पवित्र माह लोधिया प्रवेश द्वार तक लगायें वोगेनबेलिया : देवा भाई

सेवालय के 27 दिव्यांग बच्चों की भावुक कहानी
❤️ विशेष कहानी
▶ VIDEO
जब परिवार मजबूर हुए तो ‘सेवालय’ ने थामा हाथ…
27 बच्चों की भावुक कहानी — पूरी कहानी वीडियो में देखें

अल्मोड़ा। व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष व ट्रक यूनियन के अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने जिला प्रशासन व वन विभाग से आग्रह किया है कि अल्मोड़ा में भारी बारिश से ध्वस्त हुए अल्मोड़ा की शान वोगेनबेलिया की बेल को पंत पार्क से करबला व लोधिया तक सड़क के किनारों पर लगवायें। देवा भाई ने यह सुझाव रखा है कि चूंकि इन दिनों सावन का माह चल रहा है और यह मौसम वोगेनबेलिया की बेल के फलने—फूलने के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। अतएव इस आपदा को अवसर में बदलने का मौका ​भी है। चूंकि यह प्राचीन देवदार के पेड़ से लगी हुई बेल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही थी। अतएव किया यह जाना चाहिए कि इस बेल को अब सिर्फ एक स्थान पर लगाने की बजाए पर्यटकों के स्वागत के लिए लोधिया तक लगाया जाये। यदि ऐसा होता है कि नगर क्षेत्र में आने वाले पर्यटक लोधिया प्रवेश द्वार से ही अस खूबसूरत वोगेनवेलिया के फूलों के सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे और अल्मोड़ा की इस फूल बेल के कारण एक अलग ही पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि यह अद्भुत बेल अभी भी सड़क के दूसरी ओर भवन की छत पर पड़ी हुई है। अतएव जल्द ही इस बेल की कटिंकों को लगाने का काम शुरू कर देना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments