HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : Social media में एडिट कर डाल दी दूसरी बीबी...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : Social media में एडिट कर डाल दी दूसरी बीबी की अश्लील फोटो, महिला पहुंची कोतवाली, पति और सौतन पर मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

यहां एक महिला ने अपने पति और सौतन पर उसको बदनाम करने की नियत से उसकी फोटो को एडिट करके अश्लील बना social media में शेयर करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों द्वारा ऐसे हालात पैदा किये जा रहे कि वह आत्महत्या कर ले। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हल्द्वानी : OLX पर फर्जी आर्मी अफसर बनकर कार बिकाऊ का विज्ञापन डालने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, ठगी का अंदाज देख पुलिस भी हैरान

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक महिला ने अपने पति व सौतन पर उसे साजिश के तहत बदनाम करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दी गई तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खुल सकते हैं स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

तहरीर में रामपुर रोड निवासी गौरी मिश्रा ने कहा है कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। इसके बावजूद इसके उसने उसके साथ दूसरी शादी की। महिला ने कहा कि उसके मायके आने के बाद पति ने उसके बच्चों का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। इस मामले में उसने पुलिस में पूर्व में मुकदमा भी दर्ज कराया था।

हल्द्वानी : शहरवासियों को मिलेगी जाम से निजात, तीन ट्रैफिक लाईटों का ट्रायल शुरू

महिला का आरोप है कि उसका पति धनपत अपनी पहली पत्नी कृष्णा सिंह के साथ मिलकर उसे लागातार डरा—धमका रहे हैं। साथ ही उसे बदनाम करने की नियत से उसकी फोटो को एडिट कर उसे अश्लील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

हल्द्वानी : एसटीएच से कोरोना मरीज के मोबाइल चोरी, महिला सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री ने दी गरीब कल्याण योजना के तहत अनाज आवंटन को मंजूरी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments