HomeUttarakhandPithoragarhहल्द्वानी : पूरन चंद्र जोशी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल, इंदिरा ने...

हल्द्वानी : पूरन चंद्र जोशी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल, इंदिरा ने किया स्वागत

हल्द्वानी। वरिष्ठ भाजपायी एवं पूर्व वार्ड अध्यक्ष भाजपा, वार्ड नंबर 10 पूरन चंद्र जोशी (पूर्व सैनिक) निवासी कलावती कॉलोनी चौराहा, नवाबी रोड ने भाजपा की विकास विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर व नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हरदेश के विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हरदेश ने अपने हल्द्वानी निजी आवास पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल व एआईसीसी सदस्य, पूर्व अध्यक्ष हल्द्वानी मंडी सुमित हृदेश की उपस्थिति में पूरन चंद जोशी को कांग्रेस पार्टी का मफलर पहनाकर आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल करवाया।

पूरन जोशी ने बताया कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ दिखावे और छलावे की राजनीति करती है। जन विकास और सामाजिक कार्यों से भाजपा का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। इसके विपरीत कांग्रेस हमेशा से सर्व जन विकास के लिए कार्य करती आई है और हल्द्वानी में डॉ. इंदिरा हरदेश ने कांग्रेस की इन नीतियों को हर घर हर गली मोहल्ले तक पहुंचाया है।

सुमित हृदेश व राहुल छिमवाल ने पूरन जोशी का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और भविष्य में जोशी के समाजसेवा के अनुभव के साथ मिलकर हल्द्वानी के विकास और गति देने का भरोसा दिया।

अनुभवी राजनीतिज्ञ व समाजसेवी, पूर्व वार्ड अध्यक्ष भाजपा पूरन जोशी (पूर्व सैनिक) ने आज भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन किया। जोशी का मैं कांग्रेस परिवार में स्वागत करती हूं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments