Almora : 18 अक्टूबर को मनाया जायेगा पं. एनडी तिवारी का जन्मदिवस व पुण्यतिथि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी का जन्म दिवस व पुण्य तिथि का अयोजन 18 अक्टूबर, सोमवार को यहां पालिका सभागार में दोपहर 02 बजे से किया जायेगा।
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने यह जानकारी देते हुए नगर के समस्त गणमान्य नागरिकों से आयोजन में शिरकत करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि पंडित नारायण दत्त तिवारी का जन्म 18 अक्टूबर, 1925 तथा अवसान 18 अक्टूबर, 2018 को हुआ था। वह अविभाजित उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री 1976-77, 1984-85, 1988-89 रहे। उत्तर प्रदेश के विभाजन के बाद वे उत्तरांचल के भी मुख्यमंत्री बने। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्हें याद किया जाता है। उन्होंने 2002 से 2007 के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया, जिसे उत्तर प्रदेश से विभाजित कर बनाया गया था।