HomeUttarakhandAlmoraगौरवान्वित : डीएम वंदना सिंह ने किया समाज सेवी पाण्डेय को सम्मानित

गौरवान्वित : डीएम वंदना सिंह ने किया समाज सेवी पाण्डेय को सम्मानित

ADVERTISEMENTS

⏩ बीते 22 सालों में समाज सेवा के क्षेत्र में कायम की है मिसाल

  • रानीखेत से गोपाल नाथ गोस्वामी की रिपोर्ट

विगत 22 सालों से निरंतर समाजसेवा के कार्यों में जुटे रानीखेत के सतीश चंद्र पाण्डेय को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सम्मानित किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके कार्यों की भरपूर सरहना की।

उल्लेखनीय है कि समाज हित में सतीश चंद्र पाण्डेय का एक बड़ा योगदान रहा है। वह विति 22 सालों से अपनी दुकान से रानीखेत शहर के अलावा दो दर्जन से अधिक गांवों को किसी के प्रियजन का निधन होने पर अंतिम संस्कार हेतु नि:शुल्क बांस उपलब्ध कराते आ रहे हैं। वे गरीब परिवारों एवं लावारिस की अंत्येष्टि स्वयं के खर्चे से करते आ रहे हैं। यही नहीं, कोरोना काल में भी जान जोखिम में डालकर उन्होंने लावारिसों की अंत्येष्टि भी की। इस दौरान वह स्वयं परिवार सहित कोरोना की चपेट में आ गये थे। 14 दिन क्वारंटीन रहने के बाद फिर से समाज सेवा में जुट गये। उन्होंने काफी गरीब परिवारों का ऑपरेशन स्वयं के खर्चे से कराकर ठीक किया है तथा कुछ गरीबों को हल्द्वानी ले जाकर सफल ऑपरेशन भी करवाया। कई कैंसर रोगियों की भी पूरी सहायता उन्होंने की है। ऐसे समाजसेवी को डीएम द्वारा सम्मानित किया जाना निश्चित रूप से गर्व का विषय है। तमाम लोग पाण्डेय परिवार को शुभकामना दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments