HomeUttarakhandAlmoraसरस्वती शिशु विद्या मंदिर भतरौंजखान में विज्ञान प्रदर्शनी के होनहार पुरस्कृत

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भतरौंजखान में विज्ञान प्रदर्शनी के होनहार पुरस्कृत

ADVERTISEMENTS

✒️ करियर काउंसलिंग में दी मेडिकल क्षेत्र की जानकारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा।  सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भतरौंजखान अल्मोड़ा में विज्ञान प्रदर्शनी में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही करियर काउंसलिंग भी की गई। पुरस्कार वितरण डा० विवेक पंत व चन्द्रेश रावत ने किया।

इससे पूर्व विद्यालय की ओर से अतिथियों का बैज अलंकृत व शाल भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात डॉ. विवेक पंत ने भैया—बहिनों की काउंसलिंग की। साथ ही मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर बताये। उनके द्वारा विद्यालय में एक पुस्तकालय खोलने की बात कही गयी, जिसकी शुरुआत वह स्वयं से करेंगे। चन्द्रेश रावत ने शिशुओं को गतिविधि आधारित शिक्षण में जोर देने को कहा। स्थान प्राप्त भैया बहिनों को पानी की कापर की बोतल प्रदान की गयी।

पुस्तकालय में आपने भी सहयोग करने की बात कही। स्थान प्राप्त शिक्षकों को भी पुरस्कार वितरण किया गया। पुरस्कार विद्यालय के अभिभावक राहुल बधानी के सहयोग से प्रदान किये गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश मेहता ने अतिथियों व श्री बधानी का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments