HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : होनहार छात्रा काजल ने First Attempt में ही उत्तीर्ण की...

अल्मोड़ा : होनहार छात्रा काजल ने First Attempt में ही उत्तीर्ण की NET JRF परीक्षा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

Kajal cleared NET JRF exam in First Attempt

यहां मल्ला दन्या, राजपुर निवासी होनहार छात्रा काजल आर्या पुत्री अनिल कुमार ने कठिन पश्चिम से प्रथम प्रयास में ही संगीत विषय से नेट-जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

उल्लेखनीय है कि काजल आर्या ने भातखण्डे संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा से संगीत/गायन में विशारद एवं संगीत/गायन से ही एमए की परीक्षा एसएसजे परीसर, अल्मोड़ा से उत्तीर्ण की हैं। काजल आर्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता अनिल कुमार, माता दुर्गा देवी, ताऊ सुनील कुमार, ताई सीता देवी तथा भातखण्डे अल्मोड़ा के स्व. विकास गंगाधर तेलंग सहित समस्त गुरुजनों व सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की डॉ. सबीहा नाज, डॉ. वन्दना जोशी को दिया है। यह यूजीसी—नेट परीक्षा परिणाम 19 फरवरी को घोषित हुआ था, जिसमें काजल ने बेहतरीन अंकों में परीक्षा उत्तीर्ण की।

Know, what is Net GRF ?

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के योग्यता के लिए या जूनियर रिसर्च फेलोशिप अवार्ड (JRF) के लिए जो परीक्षा होती है उसे “National Eligibility Test (NET)” कहते हैं। “Junior research fellowship (JRF)” एक ऐसा प्रोग्राम है जिसके अंतर्गत विद्यार्थी अगर आगे एम.फिल या पीएचडी करता है तो उसे आर्थिक सहायता दी जाती है।

जो उम्मीदवार NET की परीक्षा देता है वह असिस्टेंट प्रोफेसर के पद लिए योग्य बन जाता है और उसे जूनियर रिसर्च फेलोशिप अवार्ड का letter भी मिलता है। नेट जेआरएफ परीक्षा की योजना की शुरुआत UGC (University Grants Commission) ने की थी। पहले NET JRF की परीक्षा CBSC के जरिए कराई जाती थी, लेकिन अब यह परीक्षा UGC की तरफ से “National Testing Agency (NTA)” के जरिए कराई जाती है। यही कारण है कि NET के दूसरे नाम “UGC NET” या “NTA-UGC-NET” भी हैं। NET JRF का full form है “National Eligibility Test for Junior Research Fellowship”। नेट जेआरएफ को हिंदी में “जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा” कहते हैं। नेट का एग्जाम देने वाले candidate की कम से कम post graduation की पढ़ाई पूरी होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

2 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments