HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः नगर की निकाली शोभायात्रा, रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

बागेश्वरः नगर की निकाली शोभायात्रा, रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

ADVERTISEMENTS

जिले में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती, पुष्पांजलि अर्पित की

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती समारोह समिति ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। जिला पंचायत परिसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। उन्हें भावपूर्वक याद किया गया और पुष्प अर्पित किए गए।

जिले में आंबेडकरण की 132वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। तहसील से जिला पंचायत परिसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। छलिया नृत्य पेश किया गया। परिसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान समिति संजय कुमार टम्टा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, हरीश ऐठानी, संजय कुमार बुद्धिष्ठ, हरीश आगरी, भैरव नाथ टम्टा, गिरीश धौनी, सुरेंद्र चंदोला, संजीव भारती, नरेंद्र आर्या, पितांबर लोबियाल, चंदन लाल, दलीप सिंह खेतवाल, किशन मलड़ा, दीप जोशी, त्रिभवुन लोबियाल, गीता रावल, सुनीता टम्टा, भीम कुमार आदि उपस्थित थे।

उधर, आंबेडकर जन जागृति समिति ने मेहनरबूंगा में कार्यक्रम आयोजित किया। सेवानिवृत्त हेड मास्टर प्रताप राम ने संचालन और प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य ने अध्यक्षता की। इस दौरान हरीश चंद्र आर्य, ललित भारती, दिनेश चंद्र, गणेश राम, गोविंद राम, देव लाल आदि उपस्थित थे। इधर भाजपा गरुड मंडल इकाई ने भी बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती पर कोट भ्रामरी स्थित अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें देश को दिए योगदान पर उन्हें याद किया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, महामंत्री घनश्याम जोशी, हरीश रावत, अभय नेगी, डीके जोशी, कुंदन नेगी, महेश ठाकुर आदि मौजूद थे, जबकि कांग्रेस पार्टी द्वारा पार्टी कार्यालय में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके देश को दिए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें याद किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, गोपा धपोला, गीता रावल, राजेन्द्र टगडिया, कुंदन गिरी, सुरेंद्र खेतवाल, इंद्रा जोशी, रोहित खैर आदि थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments