HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : महत्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर निकला मशाल जुलूस

रानीखेत : महत्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर निकला मशाल जुलूस

ADVERTISEMENTSAd

👉 करन माहरा के नेतृत्व में शामिल हुए सैकड़ों कांग्रेसजन

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ताड़ीखेत में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर पूर्व विधायक करन माहरा के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया।

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ताड़ीखेत स्थित ऐतिहासिक गांधी कुटीर से ताड़ीखेत बाजार तक मशाल जुलूस निकाला गया। उल्लेखनीय है कि हर साल 01 अक्टूबर को मशाल जलूस निकालने की यह परंपरा काफी पुरानी है। करन माहरा के नेतृत्व में निकले जुलूस में तमाम कांग्रेसजनों के अलावा स्थानीय जनता ने भी भागीदारी की। मशाल जुलूस से पूर्व माहरा ने गांधी कुटीर और महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1929 महात्मा गांधी तीन दिवसीय प्रवास पर ताड़ीखेत आए थे। तब आजादी आंदोलन के स्वयं सेवकों ने उनके प्रवास के लिए ताड़ीखेत में प्रेम विद्यालय के पास कुटिया का निर्माण किया था। बापू तीन दिन तक ताड़ीखेत में इसी कुटिया में ठहरे थे। महात्मा गांधी के इसी प्रवास की स्मृति में कांग्रेस कार्यकर्ता हर साल गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ताड़ीखेत में मशाल जुलूस निकालते हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, ज़िला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह रावत, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत रौतेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, अतुल जोशी, त्रिभुवन शर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, अगस्त लाल साह, दीवान नेगी, बसंत नेगी, आंकिता पंत, हिमांशु आर्या, नितिन प्रकाश, अंकित रावत, विजय रावत, त्रिलोक आर्या, रुद्र माहरा, दीपक सिंह माहरा, बचे सिंह, पंकज जोशी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments