HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड: प्रो. सतपाल बने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के नये कुलपति

उत्तराखंड: प्रो. सतपाल बने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के नये कुलपति

देहरादून: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति अब प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट होंगे। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने प्रो. सतपाल सिंह की इस पद पर नियुक्ति कर दी है।

नियुक्ति आदेश के अनुसार प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या अग्रेतर आदेश (जो इससे पहले हो) तक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति पद पर नियुक्त किए गए हैं। यहां उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल में प्रोफेसर एंड हेड, डिपार्टमेंट आफ जूलोजी के पद पर कार्यरत हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments