Homesportsबरेली न्यूज : नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ ओलम्पिक के लिये निकलीं...

बरेली न्यूज : नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ ओलम्पिक के लिये निकलीं रेलवे की प्रियंका गोश्वामी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बरेली । पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत प्रियंका गोस्वामी (धाविक) ने 20 किमी वाक इवेंट को 1 घण्टा 28 मिनट 45 सेकेंड पूर्ण कर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने में सफलता प्राप्त कर टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। उन्होंने यह उपलब्धि रांची स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वाक इवेंट में प्राप्त की। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) , विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन सहित सभी अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए टोक्यो ओलम्पिक में भी प्रियंका गोस्वामी की सफलता की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments