HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : उत्कृष्ट कार्य पर प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत सम्मानित

अल्मोड़ा : उत्कृष्ट कार्य पर प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत सम्मानित

ADVERTISEMENTS

✒️ सीईओ ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

खेलकूद व अध्यापन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली के प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत को राष्ट्रीय खेल दिवस में मुख्य शिक्षाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्री रावत पूर्व में उकृष्ट कार्य के लिए कई बार जिलाधिकारी व विभाग द्वारा सम्मानित किये जा चुके हैं। शिक्षक योगेंद्र को सम्मान मिलने पर पर ग्राम प्रधान गीता देवी ने कहा कि उनकी कठिन परिश्रम से आज विद्यालय के दो छात्रों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में चयन हो पाया है। उन्होंने कहा कि जब से योगेंद्र रावत विद्यालय में आये हैं तब से विद्यालय आये दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उनके प्रयासों से विद्यालय के भौतिक व शैक्षिक स्तर में अभूतपूर्व बदलाव हुआ है। वह अपने वेतन से निरंतर विद्यालय के कायाकल्प में लगे हुए हैं। परिणामस्वरूप विद्यालय के बच्चे विगत कई वर्षों से शरीरिक व शैक्षिक परीक्षाओं में जिले स्तर से राज्य स्तर तक सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर सामाजिक सेवी गोविन्द गोपाल ने कहा कि योगेंद्र का समर्पण अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जहां एक ओर अपने विद्यालय में काम कर रहे इको क्लब का सजीव उदाहरण प्रस्तुत किया है, वहीं दूसरी ओर खेल-कूद व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर वह नौनिहालों का भविष्य संवार रहे हैं। उपलब्धियों की इसी कड़ी में अब उनके विद्यालय के दो बच्चों का 15 सौ रूपये मासिक दिलाने वाले मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रतियोगिता को जीतना ताज़ा उदाहरण है। इस हेतु बच्चों को दिए शानदार मार्गदर्शन के लिए आज शिक्षक योगेंद्र को मुख्य शिक्षाधिकारी अल्मोड़ा ने सम्मानित किया।

इधर शिक्षक योगेंद्र रावत को सम्मानित किए जाने पर खण्ड शिक्षाधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, ग्राम प्रधान गीता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द गोपाल, प्रकाश राम, गणेश पांडे, ग्राम प्रधान भीम राम, शिक्षक महेश भट्ट, हरीश इमलाल, त्रिभुवन चौधरी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments