HomeUttarakhandNainitalराइंका ढोकाने में प्रधानाचार्य बीके सिंह को दी भावपूर्ण विदाई

राइंका ढोकाने में प्रधानाचार्य बीके सिंह को दी भावपूर्ण विदाई

ADVERTISEMENTS

कक्षा 3 के हरिशंकर दानी रहे प्रथम

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। पीएम श्री अ०उ० राइंका ढोकाने, नैनीताल में गृह परीक्षा 2024-25 का वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य बिपिन कुमार सिंह को सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई दी गई।

राइंका ढोकाने में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, प्रधानाचार्य बीके सिंह को दी भावपूर्ण विदाई
राइंका ढोकाने में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, प्रधानाचार्य बीके सिंह को दी भावपूर्ण विदाई

सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र—छात्राओं को परीक्षाफल की अग्रिम शुभकामना दी। वर्ष 2025 का परीक्षाफल विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा० मनोज कुमार द्वारा तैयार किया गया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

विद्यालय में प्रथम स्थान हरिशंकर दानी कक्षा 3, द्वितीय शिवम बिष्ट कक्षा 8 एवं तृतीय स्थान रोहन सिंह जीना कक्षा 9 ने प्राप्त किया। परीक्षाफल वितरण में सभी अध्यापक एवं अविभावक उपस्थित रहे। विद्यालय का वार्षिक गृह परीक्षाफल 95 प्रतिशत रहा।

परीक्षाफल वितरण के उपरांत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य बिपिन कुमार सिंह जोकि आज दिनांक 29 मार्च 2025 को अधिवर्षता की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृति होने पर उनको समस्त अध्यापकों व कर्मचारियों द्वारा विदायी दी गयी।

इस मौके पर बीके सिंह द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। समस्त अध्यापकों द्वारा बीके सिंह के कार्यकाल में विद्यालय में किये गये कार्यों का सराहना की गयी।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद ने कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर विद्यालय में तरूण कांडपाल, मनोज दानी, हेमा सती, श्रीमती लता बिष्ट, उदय शंकर भट्ट एवं कुबेर सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments