HomeBreaking NewsBig Breaking : 03 दिसंबर को उत्तराखंड आयेंगे प्रधानमंत्री, विशाल जनसभा

Big Breaking : 03 दिसंबर को उत्तराखंड आयेंगे प्रधानमंत्री, विशाल जनसभा

ADVERTISEMENTSAd


सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 03 दिसंबर को उत्तराखंड आ रहे हैं। बहुत सम्भव है कि वह देहरादून में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को चुनावी के रूप में देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के बाद से शीर्ष नेतागणों का उत्तराखंड दौरा शुरू हो चुका है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड प्रस्तावित कार्यक्रम को भी चुनावी दौरे के रूप में ही देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि की है। कौशिक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह देहरादून में एक बड़ी जनसभा करेंगे। हालांकि माना जा रहा है कि चुनावी सभा का मुख्य केंद्र बिंदु जनहित में जारी कार्य योजनाएं रहेंगी।

ज्ञात रहे कि इससे पहले मोदी 02 बार उत्तराखंड आ चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री इस बार चुनावी रैली भी कर सकते हैं। गत 05 नवंबर को मोदी केदारपुरी पहुंचे थे, जहां पुनर्निर्माण कार्यों के अवलोकन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ मंदिर गए थे। जहां उन्होंने पूजन के साथ हीभगवान शंकर का रुद्राभिषेक भी किया था और इसके बाद केदारनाथ भगवान की आरती की थी। अलबत्ता देखना यह है कि प्रधानमंत्री मोदी के इन दौरों से मौजूदा धामी सरकार को चुनाव के दौरान कितना लाभ मिलता है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को देहरादून का कार्यक्रम लगभग तय है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा ने भी तैयारियों शुरू कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments