HomeUttarakhandAlmoraदो टूक : नौकरी दो या डिग्री वापस लो ! बेरोजगारी के...

दो टूक : नौकरी दो या डिग्री वापस लो ! बेरोजगारी के मुद्दे पर एनएसयूआई का आर—पार के संघर्ष का ऐलान, 26 को सीएम आवास का घेराव, राष्ट्रीय संयोजक गोपाल भट्ट की प्रेस कान्फ्रेंस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल मोहन भट्ट ने कहा कि संगठन ने ‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’ के नारे के साथ देशव्यापी अभियान शुरू किया है। जिसके तहत अब बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने उत्तराखंड प्रदेश में भी मुहिम शुरू कर दी है। जिसको लेकर 26 फरवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा। हर जिले से एनएसयूआई कार्यकर्ता व युवा इस घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन व राष्ट्रीय सचिव उत्तराखंड प्रभारी सतवीर चौधरी करेंगे। प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी इस घेराव कार्यक्रम को समर्थन देंगे। भट्ट ने कहा कि आज देश—प्रदेश का युवा बेरोजगार है, किसान आत्महत्या कर रहा है, डबल इंजन की हम दो—हमारे दो की सरकार ने बड़े— बड़े वायदे सिर्फ सत्ता में आने को किये थे, जो कहीं पूरे होते दिखाई नही दे रहे हैं। 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया गया था, जबकि भाजपा शासनकाल में युवा सबसे अधिक बेरोजगारी से पीड़ित हैं। ऐसी डिग्री किस काम की जिससे युवाओं को रोजगार नही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई सरकार जो चेताना चाहती है कि जो तानाशाही रवैया युवाओं के साथ किया जा रहा है वह बर्दाश्त नही किया जायेगा। युवा जब रोजगार मांगता है तो उन्हें प्रधानमंत्री पकोड़े तलने की सलाह देते हैं, जो बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’ कैम्पनिग के माध्यम से सभी बेरोजगारों को एकजुट किया जा रहा है। सवार्ता में राष्ट्रीय संयोजक गोपाल मोहन भट्ट के अलावा पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, गोविंद प्रसाद, हिमांशु जोशी, छात्र नेता पंकज कनवाल, मोहित भट्ट, संजय भैसोड़ा, नवीन कर्नाटक, माही भंडारी, बंसत बिनवाल, सागर पारछे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments