HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: प्रदर्शन पर उतरे पीआरडी जवान, मांगा सालभर रोजगार

बागेश्वर: प्रदर्शन पर उतरे पीआरडी जवान, मांगा सालभर रोजगार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पीआरडी जवानों ने आज विकास भवन पर प्रदर्शन किया। वह प्रशिक्षण प्राप्त जवानों को वर्षभर रोजगार देने की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

जिले भर के पीआरडी जवान विकास भवन परिसर पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि नई भर्ती का वह विरोध करेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सेवकों को नियमित ड्यूटी दी जाए। दैनिक मानदेय के बजाए मासिक किया जाए। तीन माह में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए। सीएल और ईएल की सुविधा प्रदान की जाए। 60 वर्ष होने पर एक मुश्त धनराशि का प्रावधान किया जाए। सरकार जवानों के वेतन की व्यवस्था करे। एक दिन का वेतन काटा जाए और उसे सरकारी अशंदान के रूप में एनपीएस की तर्ज पर जमा किया जाए। ड्यूटी के दौरान निधन होने पर उसके परिवार को अनुकंपा के आधार पर ड्यूटी पर तैनात किया जाए। इस मौके पर देवकी देवी, प्रेमा खेतवाल, दीपा देवी, राजेंद्र भोटिया, लक्ष्मण कुमार, चंदन गिरी, अशोक पंत, अंकुर पांडे आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments