सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा कुमाऊं विश्वविद्यालय से चित्रकला विषय में पूजा ने पीएचडी की उपाधि अर्जित की है। उन्होंने अपना शोध कार्य एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा के चित्रकला विभाग के संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चंद्र जोशी के निर्देशन में पूरा किया। उनके शोध का विषय ‘ डा. गोपाल मुधकर चतुर्वेदी के चित्रों का विश्लेषणात्मक अध्ययन’ रहा। पूजा के पिता चंदन राम व माता कांती हैं। वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता तथा भाई-बहन को देती हैं। चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सोनू द्विवेदी व प्राध्यापक डा. संजीव आर्या ने उन्हें इस सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।