HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: पुलिस ने स्कूल जाकर बच्चों को पढ़ाया नियम व जागरूकता...

Almora News: पुलिस ने स्कूल जाकर बच्चों को पढ़ाया नियम व जागरूकता का पाठ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में पुलिस द्वारा जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जीआईसी अल्मोड़ा के छात्रों की गोष्ठी कर उन्हें तमाम जानकारियों से रूबरू कराते हुए जागरूक किया गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस उपाधीक्षक यातायात ओशीन जोशी के परिवेक्षण में प्रभारी यातायात गणेश सिंह हरड़िया, प्रभारी इन्टरसेप्टर जीवन सामन्त ने राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर एवं वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश सिंह बिष्ट के साथ समन्वय स्थापित करते हुए छात्रों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने छात्रों को बताया कि वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ,इंश्योरेंस, पॉल्यूशन आदि संबंधी कागजात अनिवार्य रूप से अपने साथ रखें तथा दुपहिया में हेलमेट का प्रयोग करें। स्पीड पर नियं​त्रण रखने की बात कही। इसके अलावा छात्रों को यातायात संकेतों, महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानून, साईबर अपराध एवं बाल अपराध, गौरा शक्ति एप, पब्लिक आई एप व उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप व साईबर अपराधों से सम्बन्धित टोल फ्री नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। साथ ही नशे से दूर रहने की अपील की गई।
भर्ती प्रक्रिया समझाई

सोमेश्वर क्षेत्र के राजकीय विद्यालय भगतोला के प्रधानाचार्य दिनेश राम आर्या ने एसएसपी से अपेक्षा की थी कि छात्र—छ़ात्राओं को पुलिस भर्ती संबंधी करियर गाइडेंस दी जाए, क्योंकि विद्यालय में अध्यनरत कई छात्र-छात्राएं पुलिस विभाग में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक हैं। इस पर एसएसपी के निर्देश पर आज थानाध्यक्ष सोमेश्वर अजेन्द्र प्रसाद, महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल एवं उप निरीक्षक हर्ष सिंह नेगी विद्यालय पहुंचे और उन्होंने वहां करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने छात्र—छात्राओं को पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया समझाई और माप तौल, दौड़, लिखित परिक्षा, विभाग में महिलाओं की भूमिका के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments