HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: दो भटके नाबालिग बच्चों को पुलिस ने रात गांव पहुंचाया

Almora News: दो भटके नाबालिग बच्चों को पुलिस ने रात गांव पहुंचाया

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
दो नाबालिग बच्चे दोस्तों के साथ साइकिल चलाते हुए चौखुटिया क्षेत्र के गांव बाखली से द्वाराहाट पहुंच गए, लेकिन द्वाराहाट में भटक कर रह गए। जिन्हें रात पुलिस ने अपने वाहन से घर तक छोड़कर मानवता का परिचय दिया। वहीं बच्चों को सलामत पाकर परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
दरअसल, 03 मई 2022 की सायं करीब 7 बजे द्वाराहाट में दो नाबालिग बच्चे भटक गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने थाना द्वाराहाट में पहुंचाया। दोनों बच्चों ने पूछताछ में बातया कि वे दोस्तों के साथ साईकिल चलाकर दूनागिरी के रास्ते द्वाराहाट बाजार पहुंचे, लेकिन यहां उनके दोस्त उन्हें अकेला छोड़कर चल दिए और वे द्वाराहाट बाजार में भटकते रह गए। उधर रात तक बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान व मायूस हो गए। बहरहाल बच्चों द्वारा बताये गये पते के अनुसार पुलिस ने संबंधित ग्राम प्रधान से सम्पर्क साधा और उनके परिजनों से सम्पर्क किया। तो परिजनों ने रात गांव से थाना द्वाराहाट आ पाने में असमर्थता जताई। इस पर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए थाने के वाहन में पुलिस कर्मियों के साथ बच्चों को उनके गांव बाखली, चौखुटिया भिजवाया। बच्चों को सकुशल घर पहुंचाने और बच्चों को सलामत देख परिजन खुश हुए और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments