सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़
यहां पुलिस ने एक 26 वर्षीय युवक को 72 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा—60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के निर्देशन में पुलिस व एसओजी की टीम देव सिंह पार्किंग स्थल पर पहुंची। जहां गोविंद राम पुत्र जसराम, निवासी सिनेमालाइन पिथौरागढ़ के कब्जे से 72 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गोविंद राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई संजय सिंह, एसआई विजय कुमार, एसओजी कांस्टेबिल बलवंत सिंह शामिल थे। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व तस्करी के खिलाफ अभियान चला है। जिसके तहत आए दिन तस्कर पकड़ में आ रहे हैं।
पिथौरागढ़: पुलिस टीम ने 72 पव्वे अवैध शराब के साथ युवक दबोचा
RELATED ARTICLES

