HomeUttarakhandAlmoraयुवती से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने सिखाया कड़ा सबक, गिरफ्तार

युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने सिखाया कड़ा सबक, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

📌 आरोप : नाबालिग लड़की का पीछा, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी

CNE
👉 भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। दबंग युवक की हरकतों से तंग आकर एक युवक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। जिसमें उसने बताया कि एक लड़का रोजाना उसकी बहन का पीछा करता है। बहन के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। ऐसे में पुलिस तत्काल एक्शन में आई और युवती से छेड़छाड़ के आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

युवती से छेड़छाड़ पर भाई ने दी तहरीर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

घटनाक्रम के अनुसार आज एक व्यक्ति ने थाना सोमेश्वर में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि पंकज कुमार नाम का युवक आये दिन उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहिन का पीछा कर उसे परेशान करता है। बहन से वह छेड़छाड़ करता है और जान से मारने की धमकी भी रहा है।

पुलिस ने तत्काल दर्ज किया मुकदमा

भाई की शिकायत पर थाना सोमेश्वर में तत्काल धारा 354D/506 आईपीसी व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित हुई। सुरागरसी–पतारसी कर आरोपी पंकज कुमार को मात्र 01 घण्टे के भीतर अल्मोड़ा रोड साई पुल, सोमेश्वर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल

आरोपी पंकज कुमार पुत्र शंकर राम की उम्र महज 19 वर्ष है। वह ग्राम रौल्याणा गूंठ, थाना सोमेश्वर, अल्मोड़ा का निवासी बताया गया है। उसे गिरफ्तार करने वाली सोमेश्वर पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी, महिला एसआई मोनी टम्टा, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल सूरज बोरा व होमगार्ड प्रकाश सिंह शामिल रहे।

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, अधिकारियों से ली गौरीकुंड हादसे की अपडेट

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments