HomeCrimeहल्द्वानी : चलती कार की छत में स्टंटबाजी करते 03 युवकों को...

हल्द्वानी : चलती कार की छत में स्टंटबाजी करते 03 युवकों को पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन सीज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल हुए एक ​वीडियो का संज्ञान लेते हुए चलती कार की छत में स्टंटबाजी करते तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। कार को भी सीज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 03 युवक जान जोखिम में डाल कर नैनीताल रोड में चलती कार की छत में सवार हो कर जाते दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो आम जनता में गलत संदेश फैलाने वाला एवं कानून की अवहेलना करता हुआ प्रतीत हुआ।

मल्लीताल कोतवाली एएसआई दीपक बिष्ट द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवकों की पहचान अदनान पुत्र इकराम, हम्जा पुत्र मोहम्मद वारिश और मोहम्मद उमर पुत्र मोहब्बे अली निवासीगण मुरादाबाद के रूप में हुए। सभी के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करते हुए वाहन सीज किया गया।

पुलिस द्वारा युवकों की काउंसलिंग करते हुए उसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई। युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी गई। इधर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आम जनता से ​यातायात नियमों का अनुपालन करने की अपील की है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments